टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी बदमाश ननकू उर्फ ननका गिरफ्तार

टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी बदमाश ननकू उर्फ ननका गिरफ्तार

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज जिले के टाॅप टेन अपराधियों में शामिल ननकू यादव उर्फ ननका यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ननका यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित था. वह हत्या, लूट कांड जैसे कई संगीन मामले में आरोपित हैं. इसका पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत जिला के टॉप टेन में शामिल शातिर 25 हजार का इनामी अपराधी ननकू यादव उर्फ ननका पिता रूपेण यादव गांव फतेहपुर थाना बिहारीगंज से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हत्या, लूट व अन्य मामलों में फरार चल रहा था. उसकी तलाश मधेपुरा पुलिस को काफी दिनों से था. अपराधी को 26 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में पुअनि अमित रंजन थानाध्यक्ष बिहारीगंज एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. छापेमारी अभियान में पुअनि अमित रंजन थानाध्यक्ष बिहारीगंज थाना,प्रिंस कुमार,मिंटू पासवान, संदीप कुमार सौरेन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >