Madhepura, पति परदेस में, घर चलाने साइकिल पर सिलेंडर लेने निकली महिला

पति परदेस में, घर चलाने साइकिल पर सिलेंडर लेने निकली महिला

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

मधेपुरा जिले में एक तस्वीर सिस्टम की हकीकत बयां कर रही है. शहर के मुख्य बाजार में आज एक महिला साइकिल पर एलपीजी सिलेंडर लादे नजर आई. महिला के पति घर से दूर रहकर मजदूरी करते हैं.घर और बच्चों की जिम्मेदारी इसी महिला के कंधों पर है.आज घर में खाना बनाने के लिए गैस खत्म होने पर यह महिला खुद साइकिल से बाजार सिलेंडर लेने पहुंची.महिला ने बताया कि वेंडर 1100 रुपया का मांग करता है जो कि इस महंगाई की दुनिया में एक तो पहले से सिलेंडर की कीमत 1000 के पार है और ऊपर से उसे लाने के लिए 100 और देने से अच्छा है कि मैं खुद पड़ोसी की साइकिल मांग कर सिलेंडर लेने पहुंच गई.उस 100 रुपए से राशन की समान आ जाएगी.

तेज धूप और गर्मी के बावजूद लाल साड़ी में यह महिला साइकिल पर सिलेंडर रखकर ले जाती दिखी.सड़क पर आवाजाही के बीच यह दृश्य ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष को दिखाता है.स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर हो या गांवों में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जहां पुरुष रोजी-रोटी के लिए पलायन कर जाते हैं.ऐसे में घर का राशन-पानी से लेकर सिलेंडर तक लाने की जिम्मेदारी महिलाओं को ही उठानी पड़ती है.डिलीवरी की सुविधा न होने या अतिरिक्त पैसे लगने के कारण गरीब परिवारों की महिलाएं अक्सर खुद ही साइकिल या पैदल सिलेंडर लेने को मजबूर हैं.हकीकत यह तस्वीर न सिर्फ एक महिला की हिम्मत दिखाती है, बल्कि उन तमाम व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाती है जो आज भी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >