दोपहिया वाहन चलाते समय जरूर पहने हेलमेट

दोपहिया वाहन चलाते समय जरूर पहने हेलमेट

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय उदा परिसर में शनिवार को जिला परिवहन व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यातायात व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देना था. इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों ने विद्यालय के शिक्षकों के उपस्थिति में छात्रों को सड़क दुर्घटना के कारण, उससे बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी. साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने व यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ से काम लिया जाय, जिससे घायल की जान बचायी जा सके. वही एसडीआरएफ टीम ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को कैसे संभालना चाहिए, रक्तस्राव रोकने के तरीके, सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक उपायों की जानकारी भी दी. साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. उपस्थित शिक्षकों ने इस प्रकार के शिविर छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों में जागरूकता बढ़ती है और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. मौके पर परिवहन और आपदा विभाग के कौशल कुमार,मनीष कुमार सिंह,चंदन कुमार,संतोष कुमार शिक्षक अभिनंदन कुमार,नीरज कुमार, रवींद्र कुमार,अजय कुमार रॉय,काजल कुमारी,रानी कुमारी,ममता कुमारी,अजय कुमार ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >