टीपी कॉलेज में स्नातक पांचवें सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

टीपी कॉलेज में स्नातक पांचवें सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

आठ मई तक बिना विलंब शुल्क, नौ मई तक लेट फाइन के साथ भरे जायेंगे फॉर्म मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद कॉलेज, मधेपुरा ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा प्रपत्र भरने को लेकर संशोधित सूचना जारी की है. कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चार वर्षीय डिग्री कोर्स के छात्र-छात्राएं पांच मई 2026 से आठ मई 2026 तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. वहीं नौ मई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा लिया जायेगा. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के यूएमआइएस पोर्टल पर अपने आइडी और पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा. इसके बाद परीक्षा शुल्क कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा. सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ परीक्षा फॉर्म कॉलेज काउंटर पर जमा करना अनिवार्य किया गया है. कॉलेज द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रायोगिक विषय के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये तथा अप्रायोगिक विषय के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >