राजद की सरकार देगी महिलाओं को 25 सौ रुपया महीना – ई प्रणव

राजद की सरकार देगी महिलाओं को 25 सौ रुपया महीना – ई प्रणव

घैलाढ़. मधेपुरा विधानसभा अंतर्गत घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनर गांव में शुक्रवार को संजीव मेहता की अध्यक्षता में राजद की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि राजद नेता ई प्रणव प्रकाश उर्फ पंकज ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने महागठबंधन सरकार के 17 महीने की उपलब्धियों को बताने के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए घोषणाओं पर माई-बहिन मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपये दिए जाने, हर परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने, समाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को मिलने वाले 400 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने, हर परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर दिए जाने और राज्य में डोमिसाइल नीति लागू होने से नौजवानों को नौकरी में होने वाले फायदे को बताया. उन्होंने बताया कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो युवाओं के स्वरोजगार पर जोर दिया जायेगा और पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग लगाकर पलायन को रोका जाएगा. मौके पर तूफानी यादव, श्यामू बाबू, दीप नारायण यादव, संजय यादव, शंकर यादव, सेकेन यादव, दीपेंद्र यादव, विनोद कुमार बिहारी, अशोक यादव, कृष्ण कुमार मेहता, वीरेंद्र मेहता, लड्डू मेहता, रंजन मेहता, विष्णु देव तांती, महादेव पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, विजय पोद्दार, चंदेश्वरी पोद्दार, ब्रह्मदेव तांती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >