100.86 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

100.86 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

शंकरपुर. पुलिस ने बुधवार के रात्रि गुप्त सूचना पर कुमारखंड-शंकरपुर रोड पर टेंगराहा के समीप दो बाइक सवार चार स्मैक तस्कर को 100.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि कुमारखंड के रास्ते स्मैक तस्कर स्मैक लेकर शंकरपुर क्षेत्र में खपाने के लिए जा रहा है. सूचना उपरांत टेंगराहा के समीप चार युवकों को रोककर तलाशी ली, तो स्मैक बरामद हुआ. इसके बाद चारों का नाम पता पूछने पर शंकरपुर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार मचहा निवासी प्रमोद यादव के पुत्र रूपेश कुमार भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा निवासी मखन यादव के पुत्र विकास कुमार, प्रमोद प्रसाद यादव के पुत्र अमरदेव यादव बताया. बरामद स्मैक ओर दोनों बाइक को जब्त करते हुये चारों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >