चार शराब तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

चार शराब तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

कुमारखंड. थाना क्षेत्र के सिहपुर गढ़िया पंचायत से पांच लीटर देसी शराब के साथ चार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. जबकि एक शराबी को सुखासन से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सिहपुर गढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या छह में शराब तस्करी की सूचना मिली. उक्त स्थल पर पुलिस बल को भेजा गया. पुलिस बल को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. तस्कर सिहपुर निवासी विद्यानंद ऋषिदेव, रमेश कुमार, अखिलेश कुमार व छर्रापट्टी निवासी प्रभु कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं रानीपट्टी सुखासन पंचायत के सुखासन गांव से राजेश कुमार को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >