वासुदेवपुर गांव में चार घर जले

वासुदेवपुर गांव में चार घर जले

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर गांव में बुधवार की रात आग लगने से चार लोगों का घर जल गया. पीड़ित कपिलदेव शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार और बीरेन्द्र कुमार आदि ने कहा कि घर का सारा सामान जल गया. वहीं दर्जनों बकरियां की झुलसने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गुरुवार को अंचलाधिकारी विद्यानंद झा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच त्रिपाल का वितरण किया. उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >