भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री ने किया पूजा-अर्चना

पूजा के उपरांत पूनम शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

सिंहेश्वर

बिहार के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारी कलानंद ठाकुर एवं कालू बाबा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा के उपरांत पूनम शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा और उनकी भागीदारी में भी वृद्धि होगी. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि इस एतिहासिक बिल को सदन में पारित होने से रोकने का प्रयास किया गया. जिसका जवाब जनता देगी. वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ आभाष आनंद झा ने कहा कि वर्ष 2014 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति के सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, मातृ वंदना योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुये कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को व्यापक लाभ मिला है. साथ ही तीन तलाक जैसे मुद्दे से मुस्लिम महिलाओं को राहत दिलाने का भी कार्य किया गया है. कार्यक्रम के अंत में सिंहेश्वर नगर के मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा द्वारा पूनम शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >