पैक्स चुनाव : अंतिम दिन अध्यक्ष के पांच व सदस्य पद के 30 ने भरा नामांकन का पर्चा

पैक्स चुनाव : अंतिम दिन अध्यक्ष के पांच व सदस्य पद के 30 ने भरा नामांकन का पर्चा

उदाकिशुनगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सदस्य पद के लिए 30 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि नयानगर पैक्स से अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए पिंकी देवी, अखिलेश्वर शर्मा, रमण कुमार सिंह एवं पिंकी देवी (द्वितीय) ने नामांकन किया. वहीं सदस्य पद के लिए 16 अभ्���र्थियों ने पर्चा दाखिल किया. बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अरविंद महतो ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा बीड़ी रणपाल पैक्स में सदस्य पद के उपचुनाव के लिए पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा. इस प्रकार कुल मिलाकर नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए सात तथा सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थी मैदान में हैं. वहीं बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. बीड़ी रणपाल पैक्स में सदस्य पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 10 और 11 अप्रैल को की जायेगी. नाम वापसी 12 व 13 अप्रैल को होगी तथा उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. मतदान 20 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 21 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >