सिंहेश्वर के विभिन्न जगहों से चार वारंटी सहित पांच गिरफ्तार

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से चार वारंटी सहित पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से चार वारंटी सहित पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि वर्ष 2020 के अवैध शराब बरामदगी मामले के वारंटी भेलवा निवासी छेदी धरकार को गिरफ्तार किया गया. जबकि वर्ष 2022 में अवैध शराब बरामद मामले में झुग्गी झोपड़ी निवासी अमर धरकार जबकि वर्ष 2023 में शराब के नशे में गिरफ्तार होने के वारंटी मवेशी हाट वार्ड संख्या चार निवासी नथुनी स्वर्णकार व सिंहेश्वर वार्ड संख्या आठ निवासी दिवाकर राम को गिरफ्तार किया गया. वहीं जानबूझ कर रोकने टोकने, मारने पीटने व गाली गलौज करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >