पहले करें मतदान, फिर करें जलपान

पहले करें मतदान, फिर करें जलपान

कुमारखंड.छह नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आशा ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन व बीएचएम कुमार धनंजय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना किया. जागरूकता रैली परिसर से निकल कर बाजार का भ्रमण करते हुये पुन: पीएचसी परिसर में आकर समाप्त हुई. रैली के दौरान आशा ने पहले मतदान करो, तब करो जलपान आदि नारों से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया. रैली में बीएचएम कुमार धनंजय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन, आशा सिसपम कुमारी, अनीता देवी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, आशा कुमारी,प्रियंका कुमारी आदि शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >