नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज

घैलाढ़. थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा पंचायत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कुछ लोगों ने कर लिया है. लड़की की मां ने एक नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध घैलाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपहृता की माता ने कहा है कि उनकी पुत्री 22 जुलाई की शाम में शौच के लिए गयी थी. वहां पर पहले से घात लगाये बैठे मोहनपुर वार्ड नंबर दो के विक्रम कुमार और कुछ अज्ञात लोग बैठे थे. पुत्री को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर भाग गया. उन्होंने बताया है कि संदेह है कि उनकी लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाय. ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि अपहरण के मामला को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अनुसंधान जारी है. लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >