रेशना में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला दर्ज

पूनम देवी का बाल पकड़कर गिरा दिया

ग्वालपाड़ा अरार थाना क्षेत्र के रेशना निवासी चंद्रकिशोर दास ने गांव के ही जगदीश दास, बिनोद दास, मनोज दास सहित आठ लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. चंद्रकिशोर दास ने आरोप लगाया है कि 27 मार्च को सुबह अपने लड़का दिनकर दास के साथ साइकिल पर घास लेकर आ रहे थे. जैसे ही जगदीश दास के घर के सामने पहुंचा तो जगदीश दास गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर जगदीश दास, बिनोद दास, मनोज दास सहित आठ लोग आंगन में घुसकर लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा. हो-हल्ला सुनकर चंद्रकिशोर दास की पत्नी पूनम देवी की लड़की खुशबू जब बीचबचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की. पूनम देवी का बाल पकड़कर गिरा दिया और कपड़ा भी फाड़ दिया. दूसरे पक्ष के जगदीश दास की पत्नी वीणा देवी ने भी चंद्रकिशोर दास, पूनम देवी, सूरज दास सहित छह लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने व रुपये एवं जेवरात लूटने का आरोप लगाया है. वीणा देवी का आरोप है कि 27 मार्च को चंद्रकिशोर दास साइकिल से जगदीश दास को धक्का मार दिया. पूछने पर सभी मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं बक्सा से 25 हजार रुपये एवं जेवरात भी लूट लिया. घटना को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन जगदीश दास पंचायत में नहीं आया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >