पन्द्रह वर्षीय किशोर का पोखर में डूबने से हुई मौत

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के बदिया बासा में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी

नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के बदिया बासा में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान शाहजादपुर पंचायत के बदिया बासा वार्ड तीन निवासी सुलेन मुनि का 15 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन कुमार के रुप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्णनंदन कुमार शौच करने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के दौरान गहरे पानी में चला गया. ग्रामीणों के द्वारा कृष्णनंदन को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. इस घटना की जानकारी आग की तरह फ़ैल गई और गांव में सन्नाटा छाया रहा. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जायजा लिया. वहीं इस घटना की जानकारी बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास को दी गई. जहां जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. वहीं इस घटना पर मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव ने पीड़ित परिवार को कुछ सहायत राशि दिए. वहीं इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक चार भाई था. जिसमें यह सबसे छोटा भाई था. प्रभारी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि जिला में सूचना दे दिया गया है. जांचोंपरांत सहायता राशि दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >