नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से भड़के किसान, किया प्रदर्शन

नहर में पानी न छोड़े जाने से किसान नाराज

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा में किसानों ने नहर में पानी नहीं छोड़ने को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया. किसानों के सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. किसान प्रमोद पासवान ने कहा कि नहर में समय पर पानी नहीं छोड़े जाने के कारण मक्का की फसल सूखने लगी है. उन्होंने कहा हमलोग पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं. सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से फसल बर्बाद हो रही है. अगर जल्द पानी नहीं छोड़ा गया, तो किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रदर्शन के दौरान प्रमोद पासवान ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. वहीं सरवन सिंह ने कहा कि अगर अगले कुछ दिनों में नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो किसान प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने प्रशासन से नहर में पानी छोड़ने की मांग की. किसान बिलाश मेहता ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पानी छोड़ने की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है. छोटे सिंह ने बताया कि खेतों में दरार पड़ने लगी है और फसल बर्बादी की कगार पर है. किस्मत अंसारी ने कहा कि सरकार किसानों के हित की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. मौके पर बिजेंद्र प्रसाद सिंह, चंदन सिंह, चमक लाल मंडल, विलास मेहता, मुकेश मेहता, हजारी मेहता, दयाशंकर मेहता व दिनेश मेहता सहित आदि ने नहर में अविलंब पानी छोड़ने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >