सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त उर्दू शिक्षक को दी विदाई

सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त उर्दू शिक्षक को दी विदाई

घैलाढ़. आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर के उर्दू विषय के प्रो मो अनवारुल हक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्ति शिक्षक को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया. वहीं उपस्थित आदर्श महाविद्यालय के सचिव ई प्रणव प्रकाश ने कहा कि मो हक कॉलेज के बच्चों के साथ अभिभावक के रूप में व्यवहार करते थे. मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >