उमंग 2026 में मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

उमंग 2026 में मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

मधेपुरा. विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद महोत्सव उमंग 2026 में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया. 10 से 12 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) में इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में खिताब अपने नाम किया, जहां मधेपुरा के खिलाड़ियों ने कटिहार की टीम को 2-1 से पराजित किया. विजेता बैडमिंटन टीम में गुलशन कुमार (2022-26), रौशन कुमार (2024-28), मौसूफ (2024-28) व शुभम कुमार (2024-28) शामिल थे, जिन्होंने बेहतरीन समन्वय और खेल कौशल का परिचय देते हुए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की. खेलकूद के साथ आयोजित साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी कॉलेज की छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की, जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में मौली कुमारी (2024-28) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निशु सिंह (2024-28) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं खेल प्रमुख प्रो मुरलीधर प्रसाद सिंह व सहायक खेल समन्वयक डॉ अजय कुमार सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी छात्रों को भविष्य के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >