सिंहेश्वर.
बाबा नगरी सिंहेश्वर में रविवार से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर एसआइ मृत्युंजय कुमार के साथ स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद थी. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों की सामग्री जब्त की गयी. सीओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मेला में विधि व्यवस्था कायम करने के लिए अतिक्रमण हटाया गया. इससे पहले मंगलवार को नगर अतिक्रमण हटाया गया था. बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जायेगा. बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे नाला के पांच फीट अंदर तक किसी प्रकार निर्माण या नाला के आगे किसी प्रकार का दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी.महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
Copied link
महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण