महादलित बस्तियों में लगा शिविर, 18 विभागों के कर्मचारी रहे गायब

महादलित बस्तियों में लगा शिविर, 18 विभागों के कर्मचारी रहे गायब

मुरलीगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के दलित व महादलित बस्तियों में बुधवार को सरकारी योजनाओं के लाभ को सुगम और प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया. शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, छात्रवृत्ति योजना, किसान सम्मान निधि, मनरेगा, राशन कार्ड, जल-जीवन-हरियाली योजना, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का लक्ष्य था.

हालांकि शिविर में केवल चार विभागों के कर्मचारी ही उपस्थित पाये गये. इनमें पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना व आंगनबाड़ी कर्मी शामिल थे. शेष 18 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिससे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा. मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंटु ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद अधिकांश विभागों के प्रतिनिधि शिविर में नहीं पहुंचे. इससे सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में बाधा उत्पन्न हो रही है. उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >