अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर

बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, सीखने की गुणवत्ता एवं समग्र विकास में विद्यालय एवं अभिभावकों की साझा भागीदारी को मजबूत बनाना था. संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और परिवार दोनों की जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है. शिक्षकों ने बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुये कहा कि लगातार स्कूल आने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती और वे शैक्षणिक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहते हैं. साथ ही अभिभावकों से घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने तथा विद्यालय से नियमित संपर्क बनाये रखने की अपील की गई. संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास, स्वच्छता, समय पालन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गयी. कई विद्यालयों में अभिभावकों ने अपने सुझाव भी दिए और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >