गृहमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

गृहमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

मधेपुरा. गृहमंत्री व उप मुख्यमंत्री का शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने फूंका, जिसका नेतृत्व युवा शक्ति जिलाध्यक्ष के रामचंद्र यदुवंशी ने किया. मौके पर मोहन मंडल व अजीर बिहारी ने कहा कि यह विरोध सिर्फ एक नेता का नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश के खिलाफ है. मौके पर पूर्व मुखिया अनिल अनल व अरुण कुमार ने कहा कि यह सरकार तानाशाह हिटलर से भी ज्यादा हो गयी है, जो आमलोगों की लड़ाई को लेकर उनसे संवाद तक करने नहीं दिया जाता है. संवाद करने आते हैं तो एक दिन पहले परमिशन रद्द कर दिया जाता है, जो यह दर्शाती है कि मोदी सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाहती है. मौके पर प्रवीण कुमार पप्पू, देवाशीष पासवान, युवा रंजन, भानु प्रताप, छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू, अमन कुमार रितेश, शैलेंद्र कुमार, सौरव कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव, पिंटू यादव, अमरेश कुमार, सुशील कुमार, अभिनाश सिंह, निरंजन कुमार, मो इरफान, राजू कुमार मन्नू, आनंद शंकर, अजय कुमार, प्रिंस प्रतोष, सुशील कुमार, पुष्कर कुमार, विपिन कुमार, मो रौशन अली, मो सलाम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >