हंगामा करते शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

हंगामा करते शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के रेसना में रविवार को एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि रविवार को संध्या गश्ती के दौरान रेसना पुल पर एक व्यक्ति हंगामा कर रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम राजेश ऋषिदेव निवासी रेसना बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए शराबी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >