सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय व बिजली की हो सुविधा – डीएम

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय व बिजली की हो सुविधा – डीएम

मधेपुरा.

समाहरणालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने आइसीडीएस व मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक की, जिसमें डीएम ने आइसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा व बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की. डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा, शौचालय व बिजली की सुविधा सभी संबंधित विभाग के समन्वय कर उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लाने, लक्ष्य के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभुकों का शतप्रतिशत एफआरएस करने, एफआरएस के माध्यम से टीएचआर का एंट्री पोषण ट्रैकर एप पर करने का निर्देश दिया. वही महिला व बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना की समीक्षा करते डीएम ने वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत थाना स्तर पर लंबित वादों के निष्पदान के लिए पत्र भेजने व जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत लंबित वादों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निष्पदान करने तथा सभी प्रखंडों से आवेदन संग्रह करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी, सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, एनएनएम, केंद्र प्रशासक, सभी प्रखंड समन्वयक व सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >