प्रतिनिधि, मधेपुरा
बिहार में बढ़ते अपराध व ध्वस्त होती विधि व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, कांग्रेस व वीआइपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला.
इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. नेताओं ने कहा कि बिहार में इन दिनों जिस तरह से अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उसे डबल इंजन की सरकार रोकने में असमर्थ है. सत्ता के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहा है. राज्य में बढ़ रहे अपराधी घटनाओं के कारण लोगों में दहशत है.
प्रदर्शन के बाद राजद के जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र प्रसाद यादव, सीपीआइ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, भाकपा माले के जिला संयोजक रामचंद्र दास, माकपा के जिला मंत्री मनोरंजन सिंह, कांग्रेस नेता शत्रुघन भगत व वीआइपी नेता वालेश्वर भगत ने राज्यपाल के नाम स्मार-पत्र जिलाधिकारी को सौंपा. प्रतिरोध मार्च में इंडिया गठबंधन के वरीय नेता प्रो अरविंद कुमार, राजेश रजनीश, प्रो तेज नारायण यादव, नजीर उद्दीन नूरी, गोपाल यादव, देवेश सिंह, डाॅ रवि शंकर पिंटू, भोला यादव, नवीन कुमार निषाद, रमन कुमार, गणेश मानव, शंभू शरण भारतीय, विनीता भारती, अनिता कुमारी, रागिनी कुमारी, मुकुंद प्रसाद यादव, संजय यादव, उत्तम लाल मुखिया, रमेश कुमार शर्मा, डा अमरेश यादव, विष्णु देव यादव, वीरेंद्र आजाद, रंजन यादव, गजेंद्र राम, अरुण यादव, सुरेश यादव, पप्पू यादव, मुखिया अरविंद यादव, किशोर यादव, भारत भूषण, प्रकाश पिंटू, कृष्ण देव यादव, नित्यानंद यादव, योगेंद्र राम, विष्णुदेव यादव, बालेश्वर चौधरी, सूर्य नारायण राम, निशांत यादव, सोनू यादव, वसीउद्दीन उर्फ नन्हें, शुभम स्टारलीन, मो जहांगीर, पवन कुमार, मो चांद, धीरेंद्र, मो परवेज, वीरेंद्र मेहता, रामजी मेहता, जयप्रकाश महतो, मो सिराज, दिलीप पटेल, मो अख्तर, कुंदन यादव, सुरेंद्र शाह, कृष्णा मुखर्जी, सीता राम रजक आदि शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
