समेकित विकास कार्यों के प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

समेकित विकास कार्यों के प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

जल संरक्षण, रोजगार सृजन व बाढ़ नियंत्रण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों वन, मनरेगा, डीआरडीए, जल-जीवन-हरियाली, जल संसाधन, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान, “हर खेत तक सिंचाई पानी” व आवास योजना-से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय व जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है. डीएम ने विशेष रूप से जल संरक्षण, हरियाली विस्तार व बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जिले को पर्यावरणीय रूप से सुदृढ़ व आपदा-प्रबंधन के दृष्टिकोण से सक्षम बनाया जाये. मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक मानव दिवस सृजन करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा योजनाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाये रखने के निर्देश दिये गये. साथ ही, “हर खेत तक सिंचाई पानी” योजना के तहत किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. आवास योजना व लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने, पात्रता के अनुरूप चयन सुनिश्चित करने तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिये गये. बैठक में संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे व अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >