बुडको के सड़क-नाला निर्माण में धांधली? पूर्व पार्षद ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग

मधेपुरा में बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क और नाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व वार्ड पार्षद कुमारी विनीता भारती ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच और भुगतान रोकने की मांग की है.

Madhepura Road Construction: मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र में बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद कुमारी विनीता भारती ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में दावा किया है कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर, बीओक्यू, तकनीकी स्पेसिफिकेशन और ड्राइंग के अनुरूप नहीं कराए गए हैं. उन्होंने स्थल जांच के साथ निर्माण से जुड़े दस्तावेजों का वास्तविक कार्य से मिलान कराने की मांग की है.

तकनीकी मानकों के उल्लंघन की जतायी आशंका

कुमारी विनीता भारती ने आवेदन में सड़क की मोटाई, चौड़ाई, बेस-सब-बेस, पीसीसी एवं कंक्रीट की गुणवत्ता तथा ड्रेनेज व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्वतंत्र टीम से जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिये.

डीपीआर से लेकर भुगतान अभिलेखों की जांच की मांग

पूर्व पार्षद ने एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल, टेक्निकल सेक्शन, टेंडर दस्तावेज, वर्क ऑर्डर, मेजरमेंट बुक, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट और भुगतान से जुड़े अभिलेखों का स्थल पर हुए निर्माण कार्य से मिलान कराने की मांग की है. उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर कोर कटिंग और प्रयोगशाला जांच कराने का भी आग्रह किया है.

वार्ड-2 की पीसीसी सड़क की मोटाई पर उठाया सवाल

कुमारी विनीता भारती ने वार्ड नंबर-2 में चंद्रिका पब्लिक स्कूल से विमल यादव के घर तक बनी पीसीसी सड़क का भी उल्लेख किया है. उन्होंने दावा किया है कि सड़क की मोटाई करीब चार इंच या उससे कम है. उन्होंने स्वतंत्र तकनीकी टीम से इसकी जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता सामने आ सके.

बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

आवेदन में नगर परिषद की बोर्ड बैठक में प्रक्रियागत अनियमितता का आरोप भी लगाया गया है. उन्होंने बैठक से संबंधित सूचना, कोरम, उपस्थिति, मतदान और कार्यवाही की जांच कराने की मांग की है. साथ ही वीडियो या सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पूरी प्रक्रिया का सत्यापन कराने का आग्रह किया है.

भुगतान पर रोक लगाने की मांग

Madhepura Road Construction: पूर्व पार्षद ने कहा है कि जब तक निर्माण कार्यों और बोर्ड प्रक्रिया की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक जिन कार्यों पर संदेह जताया गया है, उनके भुगतान पर रोक लगाई जाए. उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >