जनसुनवाई में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 54 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 54 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित 54 आवेदन आये. डीएम ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जायेगा, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुशासन एवं जवाबदेह प्रशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >