सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

शंकरपुऱ प्रखंड की परसा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बथान परसा परिसर में आगामी दो जून को आयोजित होने वाले भव्य ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों का शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने निरीक्षण किया़ शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार की परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शीला मंडल करेंगी़

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे़ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे मंच निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट तथा आम लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया़

डीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी़

किसान निबंधन शिविर का भी किया निरीक्षण

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में संचालित किसान निबंधन शिविर का भी अवलोकन किया़उन्होंने वहां तैनात कर्मियों को क्षेत्र के शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी किसान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए़

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से भी संवाद कर सहयोग की अपील की़ निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी राहुल कुमार, स्थानीय थाना की पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >