डीएम ने पर्यवेक्षण गृह व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

डीएम ने पर्यवेक्षण गृह व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने शनिवार को पर्यवेक्षण गृह सुखासन व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मधेपुरा का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने समन्वयक विशेष किशोर पुलिस इकाई को दिशा निर्देश दिया. दोनों संस्थानों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की जाय, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके. डीएम ने कहा कि बच्चों के कौशल विकास के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराये. उन्होंने कहा कि भोजन को मीनू के अनुसार ससमय बच्चों को उपलब्ध कराये. मौके पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई मधेपुरा के साथ- साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >