मृतक परिजन को दी गयी आपदा की राशि

मृतक परिजन को दी गयी आपदा की राशि

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित करुआ नदी में डूबने से महिला की मौत हो गयी थी. गुरुवार को अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने परिजन को मुआवजा की राशि का चेक दिया. सीओ ने बताया कि वर्ष 2025 के अप्रैल माह में रामपुर वार्ड संख्या 11 निवासी रंजन देवी की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी. घटना के बाद आपदा के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान के लिए 18 फरवरी को सीओ को आवेदन दिया था. अभिलेख स्वीकृति के पश्चात मृतक के पति अरुण मंडल में खाते में चार लाख की राशि का भुगतान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >