समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां विषयक संवाद एक फरवरी को

समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां विषयक संवाद एक फरवरी को

प्रतिनिधि,

मधेपुरा

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर एक फरवरी को समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां : तब और अब विषयक संवाद ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि संवाद के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के समाजशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रो आनंद कुमार होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >