खाड़ा में लगा विकास शिविर

खाड़ा में लगा विकास शिविर

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में बुधवार को एससी-एसटी टोले में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे. इस अवसर पर उपस्थित मनरेगा पीओ राजेश कुमार ने स्थानीय लोगों व लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया. वहीं कई लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए शिविर में आवेदन भी जमा किया. शिविर में बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ मो शकील अख्तर द्वारा कई रोगियों का उपचार कर परामर्श व दवा उपलब्ध कराया गया. मौके पर पंचायत सचिव माया कुमारी, आवास सहायक प्रिंस राज, पीआरएस ललित कुमार, विद्युत मीटर रीडर सुजीत कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा, देवचंद्र ऋषिदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >