गांधी अतीत के होते हुए भी भविष्य के हैं महानायक

गांधी अतीत के होते हुए भी भविष्य के हैं महानायक

प्रतिनिधि, मधेपुरा एसएफआइ की बीएनएमयू इकाई ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी. एसएफआइ के बीएनएमयू प्रभारी डाॅ सारंग तनय ने कहा कि हर वर्ष 30 जनवरी को हम महात्मा गांधी के जीवन एवं विरासत का सम्मान करते हैं, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक थे. डाॅ सारंग ने कहा कि गांधी अतीत के होते हुए भी भविष्य के महानायक हैं. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार व आदर्श आज भी हमारे लिए प्रांसगिक है. मौके पर मनोज आर्या, मनीष कुमार, अनीश कुमार, चंदन कुमार, उपलक्ष्य कुमार, विद्या कुमारी, अंशु कुमारी, नेहा कुमारी, चुन्नी कुमारी, प्रियम कुमारी, साक्षी कुमारी, संजना कुमारी, बाबू रानी, आंचल कुमारी, दिव्यांशु कुमार, राजा कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >