वीमेंस कॉलेज को अंगीभूत करने की उठी मांग

वीमेंस कॉलेज को अंगीभूत करने की उठी मांग

प्रतिनिधि,

मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत वीमेंस कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों ने कॉलेज को अंगीभूतीकरण की मांग है.

शिक्षक व कर्मचारियों की मांग पर छात्राओं ने भी सहमति दी है. छात्राओं ने कहा कि 25 से 50 हजार रुपये में पढ़ाई की पूरी कर लेते हैं, लेकिन शिक्षक व महाविद्यालय व कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं, जो शोभा नहीं देता है. सभी छात्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रगति यात्रा के क्रम में वीमेंस कॉलेज को अंगीभूत करने की मांग. मौके पर प्रो खुशखुश, प्रो नीलू कुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो अंकिता कुमारी, प्रो उपासना कुमारी, प्रो काजल कुमारी समेत छात्रा खुशी कुमारी, नेहा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पणा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >