स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव बाबू की मनायी गयी पुण्यतिथि

स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव बाबू की मनायी गयी पुण्यतिथि

प्रतिनिधि, बिहारीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गमैल निवासी स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया सुखदेव बाबू की पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी. लोगों ने सुखदेव बाबू की प्रतिमा पर मालार्पण किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी योगेंद्र नारायण सिंह ने की. उन्होंने सुखदेव बाबू के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके समाज के लिए किये गये अमूल्य योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर कामेश्वर प्रसाद सिंह, मणि प्रसाद सिंह, बैजनाथ प्रसाद सिंह, सोनू सिंह, किशन मोहन, गणेशी मेहता, माधव मोहन, पंकज सिंह पप्पू, कुलकुल सिंह, अजय सिंह तोमर, वेदानंद झा, अनमोल सिंह, आशीष सिंह निक्कू, अनिल मिश्र, सत्येंद्र नारायण सिंह, विश्वम्भर झा, रविंद्र नारायण सिंह खोखा, जयप्रकाश झा, रुद्रप्रताप सिंह, राजेंद्र साह, शांतनु, रजनीश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >