दो दिन पूर्व गायब वृद्ध का मिला शव

दो दिन पूर्व गायब वृद्ध का मिला शव

फुलौत . फुलौत थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व गायब हुए वृद्ध व्यक्ति का शव सोमवार फुलौत के बड़हरिया धार में बरामद हुआ. मृतक की पहचान फुलौत पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह निवासी नंदकिशोर सिंह के रूप में की गयी. बताया कि नंदकिशोर दो दिन पहले ही मवेशी को चराने के लिए निकला था. घर नहीं आने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे, जिसका शव सोमवार की अहले सुबह बरामद हुआ. इस बाबत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस बाबत अंचल अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >