संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव

संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव

ग्वालपाड़ा.

अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत डेफरा संथाली टोला के बसबिट्टी से डेफरा निवासी देवकीनंदन सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. जानकारी के अनुसार डेफरा वार्ड नंबर 13 निवासी देवकीनंदन सिंह गुरुवार को दोपहर में घर से निकला, जो शाम तक वापस नहीं आया.शाम में जानकारी मिली कि देवकीनंदन सिंह का शव बसबिट्टी में है. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >