चंपानगर से गायब व्यक्ति का तरहा चांप नदी किनारे मिला शव

चांप नदी किनारे मिला शव

सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर से गायब व्यक्ति का तरहा चांप नदी किनारे शव मिला है. इस बाबत कांड के अनुसंधान अधिकारी एसआइ देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक चंद्रकुमार मंडल के पुत्र पवन कुमार ने आवेदन में बताया था कि गत दिनों उसके पिता घर से लापता थे. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं उनका पता नहीं चला. इसके बाद रविवार को तरहा चांप नदी किनारे उनका शव देखा गया. इसके बाद स्थल पर परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >