बेटी पुरुषों के अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है: नगर सभापति

बेटी पुरुषों के अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है: नगर सभापति

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय सन्हौली में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी, विद्यालय प्रधानाध्यापक, अरविंद कुमार, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, सर्व शिक्षा अभियान के महेश कुमार ने किया. नगर सभापति ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्रियाकलाप में बेटी पुरुषों के अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है. भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण में सभी छात्राओं को क्रियाकलाप में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि आज कल के बदलते परिवेश में छात्र-छात्राओं को जीवन जीने की शैली शिक्षा खेल में अनुशासन शिष्टाचार राष्ट्र प्रेम के एकता समाज, खेल और व्यायाम की जानकारी महत्वपूर्ण है. विद्यालय एचएम ने कहा कि बच्चे को भारत स्काउट गाइड की शिक्षा अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एक प्रकार के विशेष गुण छात्र-छात्राओं को सिखाया जाता है. जिससे बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए. जीवन जीने की शैली को कुट कुट के भरा जाता है. मौके पर सभी विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. ग्रुप लीडर सोनाली कुमारी व प्रिंस कुमार ने स्काउट गाइड बच्चों को प्रतिज्ञा कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >