एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि चार मई तक

एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि चार मई तक

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित एमएड सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि संशोधित की गयी है. अब अभ्यर्थी चार मई तक यूएमआइएस पोर्टल www.bnmuumis.in पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह जानकारी शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ राजीव कुमार मल्लिक ने दी.

जागरूकता कार्यक्रम कल

मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दो मई यानी गुरुवार को सुबह दस बजे से शैक्षणिक परिसर अवस्थित शिक्षाशास्त्र विभाग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी अभाविप के नगर अध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि मौके पर बीएनएमयू के विकास पदाधिकारी प्रो ललन प्रसाद अद्री मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम का संचालन सीनेटर रंजन यादव करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन विभाग संयोजक सौरभ यादव करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >