शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि बढ़ी

शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि बढ़ी

उदाकिशुनगंज. शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि बढ़ा दी गयी. अब 20 जुलाई तक लोग शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा सकेंगे. अनुमंडल कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक जिला दंडाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त अनुमंडल उदाकिशुनगंज अंतर्गत सभी प्रकार के शस्त्रों यथा रिवाल्वर, पिस्टल, रायफल, एक नाली बंदूक, दो नाली बंदूक 12 बोर पंप एक्सन शॉर्ट गन का सत्पापन होगा. इससे पूर्व 25 जून से 10 जुलाई तक तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन वैसे अनुज्ञप्तिधारी जो जानकारी के अभाव में निरीक्षण नहीं करवा सके हैं, वैसे शस्त्रधारकों के लिए निरीक्षण के लिए पुनः भौतिक सत्यापन की तिथि विस्तारित की गयी है. शस्त्रों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण अनुमंडल कार्यालय में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >