करेंट से बच्चे की हुई मौत

करेंट से बच्चे की हुई मौत

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड क्षेत्र के विसवारी पंचायत में करेंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विसवारी पंचायत के झंझरी बिंदटोली वार्ड नंबर नौ निवासी रघुनंदन महतो का पुत्र राजन कुमार था. बताया जाता है कि राजन को घर में ही मोबाइल चार्ज करने के क्रम में ही करेंट लग गया, जिससे राजन की मौत हो गयी. राजन के पिता रघुनंदन महतो रोजी रोटी कमाने घर से बाहर हैं. राजन की मां का रोते-रोते बुरा हाल है. राजन की मौत से टोले मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >