अपराधियों ने अधेड़ की गला रेतकर की हत्या

अपराधियों ने अधेड़ की गला रेतकर की हत्या

प्रतिनिधि, मधेपुरा

जिला मुख्यालय स्थित गुलजारबाग वार्ड नंबर 20 में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी. सदर थानाध्यक्ष अमित कुमार रॉय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गुलजारबाग मोहल्ला में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. शव की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग वार्ड नंबर 20 निवासी स्व रामरूप साह के पुत्र विमल साह (58) के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि विमल साह लकड़ी का खरीद-बिक्री करता था. उनके परिवार के सभी लोग मुरलीगंज में रहते हैं. यहां रहकर कारोबार कर करता था. सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >