पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी गिरफ्तार

प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी किया गया.

शंकरपुर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अपराधियों एवं अपराध की घटना पर नियंत्रण तथा कांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ़्तारी के लिए कार्रवाई की गयी है. इसमें शंकरपुर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुये टॉप-टेन सूची में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई लंबित कांड संख्या-199/25 एवं 230/25 में फिरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से सिंहेश्वर थाना क्षेत्र से की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कजरा वार्ड दस निवासी प्रमोद यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के घर से विधानसभा आम निर्वाचन -2026 के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर एक 18 इंच वाला देशी कट्टा एवं एक दर्जन कारतूस बरामद किया गया था. इस संदर्भ में शंकरपुर थाना में कांड संख्या 230/25 दर्ज किया गया था. इसके प्राथमिक अभियुक्त प्रमोद यादव के दोनों पुत्र प्रिंस कुमार एवं प्रणव कुमार के था. इसमें दोनों अभियुक्त फिरार चल रहे थे. दोनों अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार विभिन्न ठिकानों पर लगातार छपामारी एवं पुलिस दबिस के कारण प्रणव कुमार न्यायालय में आत्म समर्पण कर चुके है तथा प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी. छापेमारी दल में एसटीएफ के साथ शंकरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त बल शामिल थे. वहीं शंकरपुर थाना कांड संख्या -75/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जीरवा वार्ड एक निवासी दिनेश यादव एवं गैर जमानती वारंटी मचहा वार्ड दो निवासी रामचंद्र यादव एवं विजय यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय मधेपुरा भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >