बाइक के आमने-सामने टक्कर में दोनों जख्मी

दोनों के सिर में गंभीर चोट के एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

मधेपुरा.

सदर अस्पताल चौक के समीप बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक एवं एक वृद्ध घायल हो गया. सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी स्व विजेंद्र पासवान के पुत्र आलोक पासवान एवं सदर थाना क्षेत्र के भिरखी निवासी मो अलाउद्दीन के पुत्र मो सद्दाम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया.

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के समीप दोनों बाइक आमने-सामने के टक्कर में दोनों के सिर में गंभीर चोट आयी. इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लेंगे जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा दोनों की प्राप्ति के उपचार की गयी. वही दोनों के सिर में गंभीर चोट के एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >