अपराधियों ने मछली व्यापारी से 50 हजार रुपये छीना

अपराधियों ने मछली व्यापारी से 50 हजार रुपये छीना

मधेपुरा . मठाही पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत भेलवा सिमराहा-गढ़िया मुख्य मार्ग पर बुधवार को अपराधियों ने लूटपाट किया. अपराधियों ने मछली व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये लूट लिया. पीड़ित दुकान के मुंशी सुभाष यादव ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे दुकान बंद करने वाले थे. इसी दौरान बाइक चार युवक ग्राहक बनकर आये और मछली की मांग की. कहा कि रोहू मछली उपलब्ध नहीं है, तो अपराधियों थप्पड़ मार दिया. इसके बाद फायरिंग की. इस अफरा-तफरी मच गया. दुकान मालिक के पिता चंद्रशेखर आजाद के पास रखे 50 हजार रुपये छीन लिया. पीड़ित ने इसकी सूचना मठाही पुलिस को दी. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. इधर, मिठाई पुलिस शिविर प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है. आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >