माकपा किसान सभा की जिला स्तरीय हुई बैठक

माकपा किसान सभा की जिला स्तरीय हुई बैठक

कुमारखंड. प्रखंड कार्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में बिहार राज्य किसान काउंसिल की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य किसान काउंसिल के महामंत्री कामरेड विनोद कुमार व कामरेड अशोक यादव ने की. महामंत्री ने कहा कि 20 मई को ट्रेड यूनियन द्वारा किये जाने वाले भारत बंद का समर्थन हुए स्थानीय एवं केन्द्रीय मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मौके पर किसानों के फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने,कर्ज माफ करने,और बाजार समिति को फिर से चालू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही किसानों के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. मौके पर गणेश मानव,कौशल सिंह राठौर,गजेन्द्र यादव,कैलाश सिंह,चंदेश्वरी रजक,ललन कुमार,रघुनाथ ठाकुर,नौशाद आलम,अनमोल यादव,कृष्ण कुमार यादव,अशोक यादव,पन्नालाल यादव,राजेन्द्र यादव,जगरनाथ झा,रामनारायण यादव,रामचंद्र यादव,सुलोचना देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >