ईओ से आय-व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने पर पार्षदों ने डीएम को दिया आवेदन

ईओ से आय-व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने पर पार्षदों ने डीएम को दिया आवेदन

मधेपुरा. नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षदों को आय- व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया. वार्ड पार्षदों ने डीएम को आवेदन देने के साथ-साथ आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव नगर विकास व आवास विभाग और प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा को देने की बात कही. आवेदन में कहा कि नगर पंचायत, सिंहेश्वर के द्वारा किये गये खर्च व विभाग द्वारा प्राप्त राशि तथा नगर निकाय के आंतरिक स्त्रोत के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से जानकारी मांगने पर उनके द्वारा डेढ़ साल से ब्योरा मांगने पर टाल- मटोल किया जाता है. पूर्व में वार्ड पार्षद के द्वारा अपने लेटर पेड पर भी आय-व्यय का हिसाब मांगा गया था, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को बोर्ड बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी से दुबारा आय-व्यय का विवरणी उपलब्ध नहीं किया गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि हम कोई भी विवरणी नहीं देंगे और लिखना है तो लिख लिजिए हम बता रहे हैं. लेकिन लिखित में नहीं देंगे ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. ऐसा कहने पर हमलोगों के द्वारा बैठक का बहिष्कार करते हुए अगला बैठक तब तक नहीं होगा जब तक हमलोगों को लिखित के माध्यम से आय-व्ययप्राप्त नहीं हो जाता. सामान्य बोर्ड की बैठक के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी से विवरणी मांगने पर असामान्य तरीके से व्यवहार किया गया. कहा कि इससे पहले मुख्य पार्षद को आवेदन दिया गया था. लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया. इससे प्रतीत हो रहा है कि मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आय-व्यय में अनियमितता बरती गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >