शिक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार की भर्त्सना

शिक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार की भर्त्सना

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डाॅ रत्नदीप ने की. बैठक में एमएड की परीक्षा के दौरान वीक्षण दायित्वों का निर्वहन करते समय एक शिक्षक पर एक परीक्षार्थी द्वारा हाथ उठाने तथा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की घटना की भर्त्सना की. सदस्यों ने सभी शिक्षकों की सुरक्षा तथा उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने पर जोर दिया. बैठक का संचालन सचिव डाॅ सुधांशु शेखर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार ने की. इस अवसर पर उपाध्यक्ष डाॅ स्वर्णमणि, संयुक्त सचिव डाॅ कुमार सौरभ, मैथिली विभागाध्यक्ष डाॅ उपेंद्र प्रसाद यादव, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डाॅ यासमीन रसीदी, संजीव कुमार सुमन, डाॅ राकेश कुमार, डाॅ मधुनंदा, डाॅ कुमार गौरव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >